लखनऊ। अंडर-12 आइटा टैलेंट सीरीज के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबलों में उलटफेर देखने को मिले। बालक वर्ग के एकल में शिवांश और पांचवी वरीय अस्विक ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि बालिका एकल वर्ग में यूपी की सिया सिंह ने उलटफेर भरी जीत दर्ज कर अंतिम चार में प्रवेश किया।
अलीगंज स्थित उन्नाद टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सबसे बड़ा उलटफेर शिवांश ने किया। उन्होंने दूसरे वरीय अर्नव श्रीवास्तव को कड़े मुकाबले में 6-7(5), 6-3, 10-6 से हराया। बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त अस्विक श्रीवास्तव ने चौथे वरीय ऋत्विक अस्थाना को 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। प्रतियोगिता में शीर्ष वरीय मोहम्मद हमदान ने विवान गर्ग को 6-3, 6-4 से मात दी, जबकि प्रणय श्रीवास्तव ने आरव वर्मा को 6-1, 6-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में छठी वरीय सिया सिंह ने चौथी वरीय हिया चौहान को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर दिन का बड़ा उलटफेर किया। सिया ने पूरे मैच में कोर्ट को बेहतर ढंग से कवर किया और आसान जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई। एक अन्य मुकाबले में तीसरी वरीय अन्या ने विरिका अग्रवाल को 6-3, 6-4 से हराया। इसके अलावा दूसरी वरीयता प्राप्त राइसा सिंह ने अनाइशा सिंह को 6-0, 6-2 से पराजित किया, जबकि शीर्ष वरीय अन्वेशा सिंह ने अन्या चौधरी को 6-1, 6-2 से शिकस्त देकर खिताब की ओर कदम बढ़ाए।
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह
टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में सिया सिंह