फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के बेटे ने पहले ही प्रयास में पास की आईईएस की परीक्षा, पिता एसएसपी आवास पर हैं तैनात

Sun, 11 Nov 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपने पिता होमगार्ड दुर्गेशचंद्र मिश्रा के साथ शिवम मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के एसएसपी आवास पर तैनात होमगार्ड के पुत्र शिवम मिश्रा ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) की परीक्षा पास कर अपने पिता का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने पहले ही प्रयास में आईईएस में 114वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन


लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के ग्राम आलादातपुर निवासी होमगार्ड दुर्गेशचंद्र मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 114 रैंक के साथ "इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस 2018" में चुना गया है।

शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और बताया कि उन्हें आईईएस की परीक्षा में बैठने के लिए दादा प्रेमचंद्र मिश्रा व पिता दुर्गेशचंद्र मिश्रा ने प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम की इस सफलता से उनके गांव में खुशी का माहौल है। परिवारीजनों का कहना है कि शिवम शुरू से ही मेहनती और लगनशील है और हम सब उसकी सफलता से खुश है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें