फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं दो हजार शिवसैनिक, एक ट्रेन आज शाम तो एक कल पहुंचेगी

Fri, 23 Nov 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या (file foto) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में 24 नवंबर को होने वाले शिवसेना के आशीर्वाद समारोह के लिए शिवसैनिकों से भरी ट्रेन शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंच रही है। एक ट्रेन आज शाम छह बजे अयोध्या पहुंचेगी तो एक ट्रेन कल सुबह आएगी।

विज्ञापन


ये ट्रेनें मुंबई से अयोध्या आ रही हैं और प्रत्येक में 42-42 कोच लगाए गए हैं। वहीं, शिवसेना के आशीर्वाद समारोह से होटल व्यवसाय अचानक चमक उठा है। अयोध्या-फैजाबाद शहर के सभी होटल फुल हो चुके हैं। बस्ती तक होटलों में जगह नहीं है।

आशीर्वाद समारोह में महाराष्ट्र से शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिन पहले ही इन होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई थी। शहर के 20 होटलों के करीब 400 कमरे ऑनलाइन बुक किए जा चुके है।
विज्ञापन


24 नवंबर को लक्ष्मण किला में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आशीर्वाद समारोह में करीब 1100 संत-धर्माचार्यों, पंडित, पुरोहितों का सम्मान करेंगे। समारोह में आने के लिए महंत नृत्यगोपालदास ने सहमति दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें