फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार, बकरीद की तैयारियां तेज

Mon, 07 Oct 2013 02:30 AM IST
सैफ/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद के चांद के दीदार के साथ ही कुरबानी का अहम फरीजा अदा करने के लिए रविवार को राजधानी की बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


वहीं, बकरा बाजारों में भी बकरों की खरीददारी शुरू हो गई। दूसरी ओर, बकरा ईद की खरीदारी से नक्खास व मौलवीगंज में देर रात तक चहल पहल रही।

नीबू पार्क, मौलवी गंज और दुबग्गा में सजी बकरा बाजार में अच्छी संख्या में खरीददार पहुंचे, लेकिन महंगाई के चलते आसमान छूते बकरों के भाव ने उनको मायूस भी किया।
विज्ञापन


बाजार में पांच हजार से लेकर 50 हजार के बकरे लाए गए थे। बकरों के भाव तय करने के दौरान लोगों को व्यापारियों से झिकझिक भी करनी पड़ी।

ठीक ठाक बकरे का दाम दस हजार से नीचे नहीं खिसका। उधर, नक्खास व अमीनाबाद में बकरीद की तैयारियों को लेकर शाम से शुरू हुई खरीदारी से बाजार में रौनक रही।

वहीं, जिल हिज्जा के माह के चांद के दीदार के साथ शहर में बकरीद की बधाई का दौर भी शुरू हो गया।

मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने कहा कि जिल हिज्जा का यह पाक महीना हज के साथ अल्लाह के लिए कुरबानी पेश करने का महीना है।

यह महीना सब को मुबारक हो। वहीं, सुन्नी बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शहाबुद्दीन खान की अध्यक्षता में एक जलसा के आयोजन निजामबाग में किया गया। उन्होंने शहरवासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


लखनऊ की और हलचल जानने के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें