फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का समायोजन: आगे बढ़ी प्रक्रिया

Tue, 15 Jul 2014 01:04 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी कर चुके 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि ललितपुर जिले में प्रमाण पत्रों का मिलान शुरू नहीं हो पाया है, जबकि अन्य जिलों में यह प्रक्रिया चल रही है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक करीब 12 हजार शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्रों का मिलान हो चुका है।

58,826 शिक्षा मित्र बनेंगे सहायक अध्यापक

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन की प्रक्रिया के पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर परिषदीय स्कूलों में समायोजित करना चाहती है।

शिक्षा मित्रों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में 60,000 को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 58,826 ने बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण की है। दूसरे चरण में 64,000 और तीसरे चरण में 46,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

1.70 लाख शिक्षामित्रों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के कुल 1.70 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया था।

बेसिक शिक्षा निदेशालय में इस संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि शिक्षा मित्रों को बंद और एकल स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

विज्ञापन

भर्ती के लिए बदले गए थे नियम

गौरतलब है कि समायोजन के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन किया जा गया था।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो पाया था।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने आचार संहिता समाप्त होते ही बेसिक शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेजी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें