फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया विरोध, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शामिल होने से किया इन्कार

Tue, 26 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
file foto
विज्ञापन
लखनऊ में 26 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा क्षेत्र मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शिक्षा मित्र बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने  सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारी के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों को बूथ लेवल ऑफिसर  (बीएलओ) बनाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद अब शिक्षा मित्र जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित 68500 सहायक अध्यापकों की लिखित भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन सभी जिलों में प्रशासन ने शिक्षा मित्रों को बीएलओ बनाकर उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों को रियायत की जगह 80 से 100 किमी दूर बूथों पर बीएलओ बना दिया गया जिससे शिक्षा मित्रों की पढ़ाई बाधित होगी।
विज्ञापन

स्‍थायी कर्मचारी और शिक्षक बनाए जाएं बीएलओ

file foto
उन्होंने कहा कि सरकार को स्थायी कर्मचारियों और शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त करना चाहिए। शिक्षक भर्ती परीक्षा शिक्षा मित्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए मंगलवार से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शिक्षा मित्र बहिष्कार करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार अल्प मानदेय में 80 से 100 किलोमीटर दूर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करा रही है। इस मानदेय से परिवार का भरण पोषण तो दूर विद्यालय जाने आने का किराया भी नही दे पा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार को द्वेष की भावना त्याग कर शिक्षा मित्रो के भविष्य के लिए जल्द उचित कदम उठाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें