फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने की मांग हुई तेज, बोले- घर चलाने में हो रही है मुश्किल

Sat, 03 Jun 2023 04:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर शिक्षामित्रों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि अल्प मानदेय के कारण घर चलाने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने जा रहे कार्यक्रमों में शामिल होकर शिक्षा मित्र अपने क्षेत्र के सांसद को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने 10 से 15 जून के बीच होने वाले कार्यक्रमों में यह ज्ञापन देने की बात कही है।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोशियन के अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि 20 फरवरी को रमाबाई पार्क में हुए कार्यक्रम के बाद अभी तक केंद्र-प्रदेश सरकार से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। इससे शिक्षा मित्र आहत हैं।

ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ विश्वविद्यालय: राज्यपाल से गुहार, 90 दिन पढ़ाए बिना न हो परीक्षा, पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग


महंगाई में मात्र 10 हजार मानदेय में जीवन यापन करने को मजबूर किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों का हर साल डीए बढ़ता है, लेकिन छह साल में शिक्षामित्रों के मानदेय में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई। उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शासन से दो जून की रोटी मांगी है। संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा है कि अल्प मानदेय के कारण शिक्षामित्रों के परिवार में दो जून की रोटी के भी लाले पड़ने लगते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें