फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 हजार शिक्षामित्रों के लिए हुआ बड़ा फैसला!

Wed, 17 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नौकरी पा चुके 58 हजार शिक्षामित्रों को वेतन जारी करने की राह आसान हो गई है। बुधवार को यूपी बोर्ड सचिव अमर नाथ वर्मा की अध्यक्षता में सभी क्षेत्रीय सचिवों की हुई बैठक में तय किया गया कि शिक्षामित्रों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रमाण पत्रों का सत्यापन 10 दिन के भीतर पूरा करके संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पास भेज दिया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे सवा लाख शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित करने का निर्णय लिया था। इसमें पहले चरण में 58 हजार शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के तौर पर प्रोन्नत करके उनको प्राथमिक विद्यालयों में समायोजित कर दिया था।

अगस्त में समायोजन के बाद शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बन जाने के बाद भी वेतन जारी नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर शिक्षामित्रों ने मंगलवार को यूपी बोर्ड के सचिव से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इसके बाद सचिव ने सभी क्षेत्रीय सचिवों को बुलाकर निर्देश दिया कि प्रमाण पत्रों का सत्यापन 10 दिन में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

वाराणसी का केन्द्र निर्धारण नहीं

शासन एवं बोर्ड की ओर से बार-बार चेतावनी जारी करने के बाद भी वाराणसी मंडल के केन्द्रों की सूची तय नहीं हो सकी है।

क्षेत्रीय सचिवों के साथ बैठक में सचिव अमरनाथ वर्मा ने केन्द्र निर्धारण की प्रगति और परीक्षा केन्द्र बनाए गए विद्यालयों की जानकारी तलब की।

उन्होंने वाराणसी के क्षेत्रीय सचिव से शीघ्र परीक्षा केन्द्र तय करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें