फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने निकाला टीईटी का जनाजा

Fri, 10 Jan 2014 11:43 AM IST
सैफ/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मित्र गुरुवार को तीसरे दिन भी लक्ष्मण मेला मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन


गलन भरी ठंड में यहां बैठे शिक्षा मित्रों का कहना था कि सरकार बगैर टीईटी के समायोजन का शासनादेश जारी कर दे तो हम शांति से घरों को लौट जाएंगे।

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री विश्वनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने टीईटी की शव यात्रा निकाली और उसका अंतिम संस्कार किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि शिक्षा मित्रों की मांग का वे समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा, अगर सरकार ने 10 जनवरी तक शिक्षा मित्रों को बिना टीईटी की शर्त के सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने का शासनादेश जारी नहीं किया तो 11 जनवरी को शिक्षक भी शिक्षा मित्रों के साथ आंदोलन करेंगे। विद्यालयों में तालाबंदी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा, सरकार बिना टीईटी बाध्यता के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर शिक्षा मित्रों के समायोजन का वादा कर चुकी है तो इसे पूरा करने में वक्त लगाना उचित नहीं है। शिक्षा मित्र ठंड के बावजूद धरने पर बैठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें