फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की हत्या के डेढ़ घंटे बाद वसीम रिजवी को मिली थी जान से मारने की धमकी

Fri, 25 Oct 2019 12:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। वसीम ने बताया कि श्रीराम मंदिर की पैरवी, मदरसों में आतंकी शिक्षा का विरोध, राम जन्म भूमि पर बनाई गई फिल्म और मोहम्मद साहब की तीसरी पत्नी पर बनाई जा रही फिल्म को लेकर अपराध से जुड़ा मुस्लमान मेरा दुश्मन बन गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या के आधे घंटे बाद मुझे वॉट्सएप पर धमकियां दी गईं। उससे पहले मेरा सिर काटने का फतवा मुंबई के एक मुल्ला ने जारी किया। साथ ही कई बार धमकी भरे फोन भी आ चुके हैं। मैंने इन सभी की जानकारी लखनऊ पुलिस प्रशासन को दे दी थीं। शायद उसकी अभी तक जांच चल रही है। 

उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर यानी कमलेश तिवारी की हत्या के दूसरे दिन दिल्ली में मेरे अपहरण की कोशिश की गई। उसमें भी गुजरात का एक मुसलमान शामिल था। हमने सारी जानकारी जमा करके दिल्ली पुलिस कमिशनर को भेज दी। कट्टरपंथी मुसलमान किसी का गला काटने को इस्लाम की सजा समझते हैं। इसलिए हमेशा वह गला काटने की ही कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में हैवानों की तरक्की तो देखिए इंसान न बन सके तो मुसलमान बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें