फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सहित कई देशों में शिया समुदाय ने बुधवार को मनाई ईद

Wed, 06 Jul 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
देर रात ईरान में द‌िखा चांद
विज्ञापन
भारत में शिया समुदाय ने बुधवार को ईद मनाई। मंगलवार देर रात ईरान में चांद दिखने के बाद ये ऐलान किया गया था। पहले मंगलवार शाम तक चांद न दिखाई न देने की वजह से गुरुवार को ईद मनाए जाने का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन


श‌िया समुदाय में आज रोजा न रखकर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी लेक‌िन  ईद का जश्न गुरुवार को ही होगा, ल‌िहाजा ईद भी इस बार दो द‌िन मनाई जाएगी।
बता दें क‌ि मरकजी चांद कमेटी, शिया मून कमेटी और इदारा-ए-शरिया ने मंगलवार को चांद न दिखने का ऐलान किया था। मंगलवार देर रात ढाई बजे ईरान से चांद दिखने की सूचना मिलने के बाद भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईराक, ईरान, इंडो‌नेशिया में बुधवार को ईद होने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

सुन्नी समुदाय कल मनाएगा ईद

- फोटो : file photo
भारत में शिया समुदाय बुधवार को ईद मनाएगा। मरकजी चांद कमेटी के मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने भी 6 जुलाई को ईद होने का ऐलान किया। 

वहीं अयातुल्लाह सीस्तानी के फतबे के बाद मौलान कल्बे जव्वाद और मौलाना अहमद अबीदी ने भी बुधवार को ईद मनाने का ऐलान किया। मौलाना कल्बे जव्वाद ने 11 बजे इमामबाड़ा असफी में ईद की नमाज का ऐलान किया।

वहीं फैजाबाद में भी श‌िया समुदाय 10 बजे इमामबाड़े में और 10.30 बजे चौक की मस्ज‌िद में ईद की नमाज के ल‌िए इकट्ठे हुए वहीं सुन्नी समुदाय गुरुवार को ईद मनाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें