फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लजीज गली के पास पार्किंग योजना का शिया समुदाय ने किया विरोध

विज्ञापन
बैठक में मौजूद मौलाना व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। लजीज गली व आसिफी मस्जिद के बगल में पार्किंग बनाने की योजना के विरोध में शिया समुदाय के लोग लामबंद होने लगे हैं। बुधवार शाम को छोटा इमामबाड़ा में शिया समुदाय के लोगों की बैठक हुई। कई उलमा की मौजूदगी में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन पर शिया समुदाय के विरोध में कार्य करने का आरोप लगाते हुए 22 मई को जुमे की नमाज के बाद वहां जाकर मौका मुआयना करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि वक्फ की इन संपत्तियों का निर्माण शिया समुदाय के हित और अजादारी के लिए किया गया है। लजीज गली और आसिफी मस्जिद के बगल में भी जिला प्रशासन एलडीए के माध्यम से पार्किंग बनाना चाहता है। वक्फ की इस संपत्ति को एलडीए को नहीं दिया जाना चाहिए। यह संपत्ति हुसैनाबाद ट्रस्ट के पास ही रहनी चाहिए।



बैठक में मौलाना सैफ अब्बास नकवी, मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी, मौलाना मीसम जैदी, मौलाना अब्बास इरशाद, मौलाना रजा हुसैन, मौलाना हैदर अब्बास, मौलाना फैज अब्बास मशाहदी, मौलाना मोहम्मद मियां आबिदी, मौलाना मुस्तफा अली खां आदि मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद मौलाना व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें