फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बाद यूपी में कांग्रेस की शीला ने भी गाया 'गाय सेवा' का राग

Mon, 25 Jul 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी, सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर का तो हाल खराब है ही, गायों की भी स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन


सड़कों पर जगह-जगह गायें घूम रही हैं। न इनके लिए गोशालाएं हैं, न चारे की व्यवस्था है। इन्हें खाने के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले गायों के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

सोमवार को '27 साल-यूपी बेहाल' यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से शहर आईं शीला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी नए चेहरों को उतारेगी। पूर्व सांसदों को विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 27 सालों से भाजपा, सपा और बसपा ने यूपी पर राज किया है। अब कांग्रेस की बारी है। कांग्रेस जनता के मुद्दों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पार्टी को एक नंबर पर ले जाएगी।
विज्ञापन

प्रियंका के चुनाव लड़ने पर वह खुद लेंगी फैसला

प्रियंका वाड्रा
प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने पर कहा कि प्रियंका इस पर खुद निर्णय लेंगी पर हां, मैं चुनाव नहीं लडूंगी, यह तय है। पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के बयान की निंदा करते हुए शीला ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बयान था। महिलाओं के प्रति ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था।

हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद कानपुर उतरा हेलीकॉप्टर
प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित को हेलीकॉप्टर से सोमवार को कन्नौज में उतरना था पर वहां इजाजत न मिलने पर हेलीकॉप्टर फर्रुखाबाद में उतारने की बात की गई। वहां भी मना कर दिया गया। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा।

इसके बाद दोपहर 2:50 बजे वह विशेष विमान से दिल्ली से चलीं और चकेरी एयरपोर्ट पर पर 4:05 बजे उतरीं। इस बारे में उन्होंने कहा कि कोई खास बात नहीं थी, मौसम के कारण कार्यक्रम में तब्दीली की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें