फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, बदला रहेगा रूट

Sun, 03 Apr 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नमाज के चलते बदलेगा रूट - फोटो : Demo
विज्ञापन
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को ऐशबाग ईदगाह में शेख सालेह आले शेख सालेह आले तालिब (इमाम गाबा शरीफ सऊदी अरब) द्वारा मगरीब की नमाज पढ़ाई जाएगी। शाम 5.30 बजे से नमाज की समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने दी।
विज्ञापन

 
इधर से न जाएं
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन/कॉर्मशियल वाहन नहीं जा सकेंगे 
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ  तुलसीदास मार्ग पर नमाजियों के अतिरिक्त अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे 
- बुलाकी अड्डा तिराहे से सामान्य यातायात लाल माधव की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा
- लाल माधव तिराहे (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ  नामाजियों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे 
- नाका से ऐशबाग की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे
- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ  नामाजियों के वाहनों के अतिरिक्त सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा
- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाला सामान्य यातायात केवल नमाजियों को छोड़कर नहीं जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल से ट्रैफिक नक्खास/यहियागंज की तरफ नहीं जा सकेगा
- ऐशबाग पुल के नीचे से आने वाला यातायात ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग की ओर नहीं जा सकेगा
- राजेंद्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवर ब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जाएगा
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा 
- पीली कॉलोनी के अंदर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है। इन पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा
- एसएन मिश्रा आवास तिराहे से यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा 
- मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा 
- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा 
विज्ञापन

इन रास्तों से जा सकेंगे

रूट रहेगा डायवर्ट - फोटो : Demo
इधर से जाएं
- एवरेडी तिराहे से वाहन मवैया ओवर ब्रिज, विक्रम कॉटन मिल राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे
- नाका से ट्रैफिक रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया से जा सकेगा 
- यहियागंज वाटर वर्क्स से यातायात यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर जा सकेगा
- रकाबगंज पुल से ट्रैफिक नाका, मेडिकल कॉलेज होकर जा सकेगा
- ऐशबाग पुल के नीचे से यातायात वापस मोतीनगर की ओर कर दिया जाएगा 
- राजेंद्र नगर चौराहे से ट्रैफिक मोतीनगर होते हुए जा सकेगा
- बाबूलाल हलवाई जाने वाला ट्रैफिक चौराहे से दाहिने व बाएं मोड़ा जाएगा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें