फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज मनाई जाएगी शीतलाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चैत्र कृष्ण अष्टमी को शीतला माता की पूजा की जाती है। इस वर्ष यह 11 मार्च को है। इस दिन बासी खाना शीतला माता को अर्पित किया जाता है और खाया जाता है। इसलिए इसे बसौड़ा भी कहते हैं। यह होली के आठवें दिन पड़ता है। स्कंद पुराण में माता शीतला का वर्णन है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति को चेचक, खसरा जैसे रोगों का प्रकोप नहीं रहता।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस दिन कालाष्टमी व्रत भी है। अष्टमी तिथि 10 मार्च को मध्य रात्रि 12: 11 से शुरू होकर 11 मार्च को देर रात 2:17 बजे तक है। शीतला अष्टमी की पूजा मुहूर्त प्रातः 6:20 से शाम 6ः13 बजे तक श्रेष्ठ है। माता शीतला अपने हाथों में कलश, सूप, झाडू और नीम के पत्ते धारण किए हुए हैं। वे गर्दभ की सवारी किए हुए हैं। इनके कलश में शीतल स्वास्थ्यवर्धक और रोगाणुनाशक जल है। एक दिन पूर्व पूड़ी, पूआ़, दाल-भात, मिठाई, तरकारी आदि बनाई जाती है। दूसरे दिन प्रातः बनाए गए पकवानों को शीतला माता को भोग लगाया जाता है और व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे दाह, ज्वर, फोड़े-फुंसी, पीत-ज्वर, नेत्रों के समस्त रोग और शीतलजनित अन्य सभी रोग दूर होते हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें