सरोजनीनगर। राजा सुहेलदेव पासी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज पारख महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ सरोजनीनगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-3, मुंशी खेड़ा से शहीद पथ तक पैदल मार्च निकाला। संगठन के सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष सूरज रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शौकत अली का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सरोजनी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा गया। कार्यक्रम में दीपक रावत, ताराचंद, मनोज, संतराम, सर्वेश कुमार, मलखान और संदीप समेत बड़ी संख्या में पारख महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।