परिवार को चेक देते नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
लखनऊ। मंगलवार को बशीरतगंज-गणेशगंज वार्ड में सफाई के दौरान कार्यदायी संस्था से तैनात सफाईकर्मी गीता को नेवले ने काट लिया था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह बलरामपुर अस्पताल में आईसीयू में वेटीलेटर पर भर्ती थीं। नगर निगम ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीके सिंह ने बताया कि गीता कार्यदायी संस्था स्वच्छकार संस्था की कर्मचारी थीं। उनके परिजनों को ईपीएफ का पैसा भी संस्था से दिलाया जाएगा। संस्था को निर्देश भी दिए गए हैं कि वह जल्द पैसे को भुगतान पीड़ित परिवार को करें।
फैल सकता है जहर
Iजंगली जानवरों के काटने से जहर फैलने की आशंका रहती है। आशंका है कि इस मामले में भी ऐसा ही हुआ हो। कई बार व्यक्ति की घबराहट इसमें बड़ी भूमिका अदा करती है। महिला काफी घबराई हुई थी। इसी वजह से उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। दुर्भाग्य से उसकी जान नहीं बच सकी।I
I
- डॉ. नीरज श्रीवास्तव, फिजीशियन, बलरामपुर अस्पतालI