फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-शाह की नीतियों से जल रहा पूर्वोत्तर, बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी का जवाब 370 : शत्रुघ्न सिन्हा

Sat, 14 Dec 2019 06:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि देश में वन मैन शो व टू मैन आर्मी की तर्ज पर केंद्र सरकार चल रही है। महंगाई, एनआरसी, नोटबंदी, बेरोजगारी, भुखमरी पर केंद्र सरकार का बस एक ही जवाब धारा 370 है। एनआरसी और सीएबी के जरिए सरकार जनता को मुख्य मुद्दों से भटका रही है।  

विज्ञापन


शहर के तिकोनिया पार्क में आजाद समाज सेवा समिति के वार्षिकोत्सव व शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एनआरसी से अरुणाचल, असम व पूर्वोत्तर जल रहा है। रोज हिंसा हो रही है। कश्मीर की हालत ही अलग है। बिना प्लानिंग के जीएसटी, नोटबंदी लागू करके सरकार ने देश को पीछे ढकेल दिया। प्याज के दाम इतना कभी नहीं बढ़े। पर सरकार सिर्फ ज्ञान की बातें कर रही है। पिछले दिनों एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अच्छी बातें कहीं थीं। 

उन्होंने कहा था कि भुखमरी, बेरोजगारी, महंगाई समेत सभी मुद्दों पर सरकार के पास एक ही जवाब है धारा 370। भुखमरी पर पिछले दिनों दुनिया की आई सर्वे रिपोर्ट में हिंदुस्तान करीब 98 वें स्थान के आसपास है। पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस पर पं. नेहरू के समय में यह आंकड़ा रहा। इस पर कोई बहाना नहीं चलेगा। आप जवाब दो कि यह स्थिति क्यों है। जनता को जवाब चाहिए। एक दिन जनता इसका हिसाब जरूर लेगी। 
विज्ञापन


सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में विनम्रता चाहिए, अहंकार व दुत्कारने की मंशा नहीं लेकिन अब सत्ता मेवा का माध्यम बन गई है। भाजपा में 30 साल रहा लेकिन जनता जनार्दन के मुद्दे पर बाहर आ गया। अपने संबोधन में उन्होंने सुल्तानपुर के अपने पहले आगमन पर भी चर्चा की।

पीएम ने दिल्ली को रेप कैपिटल बताया
राहुल गांधी की ओर से रेप पर दिए गए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें तो इस बात पर दुख होता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ऐसी बातें कर रहे हैं। कहते हैं कि दिल्ली रेप कैपिटल है। अब राहुल जी तो उनसे उम्र में बहुत छोटे हैं। राहुल की बातों को तिल का ताड़ बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें