फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस का गेट क्षतिग्रस्त,अटकी रही यात्रियों की सांसे, अटेंडेंट ने नहीं की सहायता

Tue, 23 Oct 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आ रही 12004 शताब्दी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त गेट ने यात्रियों की सांसें अटका दीं। सोमवार सुबह ट्रेन दिल्ली से रवाना हुई तो ट्रेन की एसी चेयरकार बोगी सी-15 से तेज आवाजें आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


इससे डरे यात्रियों ने अटेंडेंट महावीर से पूछा तो उसने बताया कि दरवाजे की रबड़ की फिटिंग टूटकर गिर गई है। ट्रेन के वापस नई दिल्ली लौटने पर ही यह गड़बड़ी ठीक हो सकेगी। यात्रियों ने जब अटेंडेंट से शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया।

नाराज यात्रियों ने रेलवे बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रेन जब तक लखनऊ जंक्शन नहीं पहुंची, तब तक यात्रियों की जान अटकी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें