फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेनदेन के विवाद में शेयर ट्रेडर को अगवा कर लूटपाट

Sat, 17 May 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में शेयर ट्रेडर को अगवा कर लूटपाट, तीन गिरफ्तार। 
विज्ञापन
लखनऊ। शेयर ट्रेडिंग के लेनदेन विवाद में बाजारखाला के हैदरगंज तिराहा निवासी दिव्यांश शुक्ला को बृहस्पतिवार शाम गुडंबा इलाके से अगवा कर लिया गया। आरोप है कि उनके चार साझेदारों ने जबरन उन्हें एसयूवी में बैठाकर रातभर इधर-उधर घुमाया और मारपीट कर 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि दिव्यांश शुक्ला शेयर ट्रेडिंग में निवेश का कार्य करते हैं और मूलरूप से सीतापुर के सदरपुर निवासी हैं। वर्तमान में लखनऊ में किराये के मकान में रहते हैं। उनके साथ मलिहाबाद भदवाना निवासी अनिल, जैनुलआबदीन, अनिकेत और बीमाल भी इस कार्य में जुड़े थे। बृहस्पतिवार शाम साझेदारों ने उन्हें कुर्सी रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर मिलने के लिए बुलाया। दिव्यांश के वहां पहुंचते ही चारों साझेदार एसयूवी में आए और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई की।

सुबह भागकर दी सूचना, किसान पथ फ्लाईओवर से पकड़े गए
पीड़ित के अनुसार, आरोपी रातभर उन्हें शहर भर में घुमाते रहे और एक सुनसान स्थान पर वाहन रोककर सो गए। इस दौरान दिव्यांश किसी तरह भाग निकले और अपने भाई चित्रांश शुक्ला को सूचना दी। शुक्रवार सुबह उन्होंने गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किसान पथ फ्लाईओवर के पास से अनिल, जैनुलआबदीन और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई रकम तथा घटना में इस्तेमाल एसयूवी भी बरामद कर ली। पुलिस चौथे आरोपी बीमाल की तलाश कर रही है और सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें