लखनऊ। अमीनाबाद में बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली व अधोमानक दवाएं बाजार में बेची जा रही थीं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
दवा निर्माता कंपनियां ने ड्रग विभाग से नकली दवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एफएसडीए के अफसरों ने 14 दवा प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इनमें से ज्यादातर दवा प्रतिष्ठान अमीनाबाद के हैं। एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि 40 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से पांच दवाएं नकली व अधोमानक मिलीं। उन्होंने बताया कि फर्मों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया है।