फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अखिलेश से मिले शरद यादव, महागठबंधन पर हुई चर्चा

Wed, 21 Mar 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शरद यादव
विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और महागठबंधन जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


शरद यादव लखनऊ में पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित आदिवासी मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

मुलाकात के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ बात करते हुए शरद यादव ने बीजेपी और उसकी विभाजनकारी राजनीति पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं से लेकर मंत्री तक संविधान के दायरे से बाहर जाकर बोल रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद बीजेपी के नेता संविधान को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

लव जिहाद, घर वापसी जैसे मुद्दों पर बोलते हुए शरद यादव ने कहा कि क्या इन्होंने 2014 में सत्ता में आने से पहले इन मुद्दों के बारे में कहा था? जो वादे इन्होंने किये थे वो पूरे नहीं किए। इनकी वादा खिलाफी के चलते नौजवान और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


तीसरे मोर्चे के गठन पर एक सवाल के जवाब में शरद यादव ने कहा कि एक वक्त था इमरजेंसी का, उस वक्त देश में बहुत कम पार्टियां थीं। आज अगर देश के संविधान को बचाना है तो सभी को एक साथ आना होगा।

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत के लिए शरद यादव ने अखिलेश यादव, मायावती और जनता को बधाई दी। 

ताजमहल को लेकर शुरू हुए विवाद पर बोले कि जिसे दुनिया सातवां अजूबा मान रही है, ये उसमें मंदिर-मस्जिद की खोज में जुटे हैं। मूर्तियों को तोड़ने और सड़कों के नाम बदले जाने की उन्होंने कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें