फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को मां चंद्रघंटा के जयकारों से देवी मंदिर गुंजायमान रहे। सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ते रहे। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप का पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा का भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। भक्तों ने सिद्ध कुंजिका स्त्रोतम का पाठ कर मां चंद्रघंटा की अराधना की।

सुबह से ही देवी मंदिरों में शंख व घंटा घड़ियाल बजने शुरू हो गए। मां चंद्रघंटा के सिर पर चंद्रमा और हाथ में घंटा होने के कारण इस आराध्य स्वरूप को मां सरस्वती का भी रूप माना जाता है।
विज्ञापन


देवी मंडप व मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन किया। शहर के मरीमाता मंदिर, संहारिणी मंदिर समेत अन्य पूजा स्थलों पर देवी मां के पूजन अर्चन का सिलसिला जारी रहा।

मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवनकुंड में आहुति भी दी। राणीसती मंदिर, काली माता मंदिर, मौनीबाबा आश्रम समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भोपतपुर के चकिया समयमाता मंदिर, मोहम्मदा समय मंदिर व नगर में स्थित संतोषी माता मंदिर, गांवठ मंदिर, उर्रा के कारीकोट माता मंदिर आदि में पूजन अर्चन किया गया। ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भी मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

रिसिया के मंदिरों में भी जुटे श्रद्धालु
रिसियामोड़। रिसिया विकासखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों पर नवरात्र के तीसरे दिन सुबह से पूरे दिन पूजा अर्चना का दौर चला। क्षेत्र के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।

क्षेत्र के इंदिरा नगर, दुर्गा हनुमान मंदिर, छट्ठी बाबा मंदिर, गांवट माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, सिसई सलोन गावंट मंदिर, चकिया समय माता मंदिर, मोहम्मदा समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें