फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा : चांद की 16 कलाओं पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें- कब से कब तक बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

Sat, 28 Oct 2023 10:29 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ज्योतिषाचार्यों ने खीर खुले आकाश के नीचे रखने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि इस दौरान व्रत रखने और पारण करने में भी दोष नहीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार 28 अक्तूबर को खंडग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है और इसी दिन शरद पूर्णिमा भी है। मान्यता अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात खुले आकाश के नीचे खीर रखी जाती है। माना जाता है कि इस दिन चांद से अमृत वर्षा होती है और चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है।

विज्ञापन


इस बार चांद की इन कलाओं पर ग्रहण का साया रहेगा। हालांकि, ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि खीर बनाएं, भोग लगाएं, खुले आकाश के नीचे भी रखें, पर कुछ सावधानियों के साथ। व्रत भी रखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू होने के साथ शहर के मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामलला के चढ़ावे में हुई चार गुना की वृद्धि, हाथों से नहीं मशीन से हो रही है नोटों की गिनती
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल द्रविड़ ने क्यूरेटर से कहकर हटवाई इकाना पिच की घास, लगेगा रनों का अंबार
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य धीरेन्द्र पांडेय व एसएस नागपाल के मुताबिक, चंद्र ग्रहण रात 1.05 बजे से शुरू होगा और 2.23 मिनट तक रहेगा। सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शोध परिषद के अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ. आदित्य पांडेय कहते हैं कि ग्रहण का सूतक प्रभावी माना जाता है।

ग्रहण से पूर्व खुले आकाश में तुलसी डालकर या कुशा रखकर खीर रखी जा सकती है या फिर ग्रहण काल समाप्त होने पर इसे रखना मान्य होगा। इसी तरह व्रत रखने और पारण करने में भी मनाही नहीं है।

कब से कब तक बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट
हनुमान सेतु मंदिर : शाम चार बजे बंद होगा और अगले दिन 5.30 बजे खुलेगा।
नया हनुमान मंदिर अलीगंज : दोपहर 3.30 बजे बंद होगा और रविवार सुबह पांच बजे खुलेगा।
मनोकामेश्वर मंदिर, डालीगंज : शाम चार बजे से बंद होगा, अगले दिन सुबह पांच बजे खुलेगा।
नोटः सूतक काल लगने के साथ ही सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें