शहीद पथ का नाम बदलकर कलाम पथ किया जाएगा। नगर निगम सदन ने शनिवार को इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पर सवाल उठाए हैं। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि नगर निगम के पास इसका अधिकार ही नहीं है।
शनिवार को सदन की बैठक के अंत में मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने खुद ही अमर शहीद पथ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री खुद भी इसके लिए निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने शहीद पथ का नया नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की बात कही।
सभी पार्षदों ने इस पर सहमति दी। मेयर ने कहा कि शहीद पथ का नया नाम अब ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पथ’ होगा।