संजय गांधी पीजीआई में ज्योतिबा फुले के जीवन पर गोष्ठी आयोजित
संजय गांधी पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन के मुताबिक सावित्री बाई फूले का जीवन महिलाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने न सिर्फ खुदशिक्षा हासिल की बल्कि बाकी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के द्वार खोले। प्रो. हर्षवर्धन शनिवार को संस्थान में आयोजित सावित्री बाई फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
डॉक्टर अवधेश कुमार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले उस दौर में लड़कियों को पढ़ाना शुरू किया जब महिलाओं की शिक्षा वर्जित मानी जाती है। उन्होंने 1848 में पुणे के भिड़ेवाड़ा में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला। इस मौके पर ललित मोगा, लता सचान, मंजू लता राव, सीमा, संगीता, विमला चौहान, मंजू सिंह, अमित श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, मंजू कुरील, मनोज कुमार वर्मा, धर्मेश कुमार, सावित्री सिंह और अमर नाथ, मौजूद रहे।