फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बच्चों को कुत्तों ने नोचकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती; एक की हालत नाजुक

Sat, 03 Jan 2026 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में कुत्तों ने दो बच्चों को नोचकर घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक वर्षीय मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुत्तों के हमले में एक साल की मासूम बच्ची समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उन्हें गंभीर हालत में इमरजेंसी के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अचानक हुए इन हमलों से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


रिसिया थाना के शंकरपुर गांव निवासी श्रीदेवी की 10 वर्षीय बेटी पिंका शनिवार सुबह घर के आंगन में खड़ी थी, तभी एक कुत्ता घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर किसी तरह कुत्ता बच्ची को छोड़कर भागा गया। परिजन घायल बच्ची को तुरंत रिसिया सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं मोतीपुर के जुगुनिया गांव निवासी जोगेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी एक वर्षीय बेटी महक घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह कुत्ते के जबड़े से उसे छुड़ाया। गंभीर हालत में बच्ची को पहले मिहींपुरवा सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दोनों घायल मासूमों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से ग्रामीण इलाकों में लोगों में डर बढ़ गया है। जोगेश का कहना है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों को काबू में करने के लिए अभियान चलाना चाहिए, ताकि आमजन खासकर बच्चे सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें