फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: टीके के दोनों डोज लेने बाद भी पीजीआई निदेशक और उनकी पत्नी पॉजिटिव

Thu, 25 Mar 2021 10:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

  • डफरिन में दो डॉक्टर समेत दस लोग पॉजिटिव
  • टीके के ले चुके हैं दोनों डोज
  • सक्रिय मामलों की संख्या 1357
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान व संस्थान के अन्य चिकित्सक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गुरुवार को अस्पतालों से लेकर स्कूल और डीआरएफ ऑफिस तक कोरोना की मार रही। जहां 13 फरवरी को टीके का दूसरा डोज लगवाने वाले पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान और उनकी पत्नी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, डफरिन में दो डॉक्टर समेत दस लोग पॉजिटिव हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से नौ लोग टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। दूसरी ओर सीएमएस के एक शिक्षक में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्कूल को सील कर दिया गया। जबकि डीआरएम ऑफिस में तैनात रेलवे के दो अफसर भी कोरोना की चपेट में आ गए। बृहस्पतिवार को 237 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब सक्रिय मामलों की संख्या 1357 हो गई है।

पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने पहले चरण में ही 16 जनवरी को टीका लगवाया था। उनकी पत्नी की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निदेशक धीमान ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। राजधानी में कोरोना का टीकाकरण कराने के बाद भी संक्रमित होने का यह तीसरा केस है। इससे पहले सिविल अस्पताल के चिकित्सक को भी दोनों डोज लेने के बाद संक्रमण हुआ था।
विज्ञापन


बीस दिनों में दस की मौत, संस्थानों में छुट्टियां रद्द
पिछले 20 दिनों में 10 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। छह मार्च से औसतन हर दूसरे दिन एक मौत हो रही है। बढ़ते खतरे को देखते हुए केजीएमयू, पीजीआई व लोहिया संस्थान में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ  की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

दस हजार से अधिक की सैंपलिंग
सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीमों ने 10,810 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से अधिकांश वे लोग थे जो संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए थे। 56 रोगियों को हॉस्पिटल भेजने के लिए एंबुलेंस का आवंटन किया गया। शाम तक 18 मरीजों को भर्ती करा दिया गया जबकि 38 रोगियों ने होम आइसोलेशन चुना

घर-घर खोजे जाएंगे संक्रमित
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि अब संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए घर-घर जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 527 टीमें तैनात कर दी हैं।

डफिरन : प्रसूता से फैला संक्रमण
अफसरों का कहना है कि डफरिन अस्पताल में दो दिन पहले एक गर्भवती को भर्ती कराया गया। उसकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार को सिजेरियन हुआ। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सीएमओ ऑफिस से आई टीम ने अस्पताल में तैनात 326 में 234 की एंटीजेन जांच की। इसमें दो डॉक्टर, दो लैब टेक्नीशियन, एक एक्सरे टेक्नीशियन, तीन सिक्योरिटी गार्ड, एक लिपिक और एक वार्ड आया में वायरस की पुष्टि हुई। 

मामले की रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ को भेजी है। अस्पताल प्रमुख डॉ. सुधा वर्मा के मुताबिक, नौ को माहभर पहले वैक्सीन लगी थी, जबकि एक कर्मचारी ने पहली डोज ली थी। पॉजिटिव के संपर्क में आए 40 लोगों के नमूने लेकर दोबारा आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।

डीआरएम कार्यालय पहुंचा कोरोना
हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को दो रेलवे अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद कॉमर्शियल विभाग के अन्य रेलकर्मियों की भी जांच की जा रही है। पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। कार्यस्थल पर संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। इससे पहले उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के थर्मिट प्लांट में करीब 12 रेलकर्मी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके बाद प्लांट को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


- 64159 कुल रोगी अब तक होम आइसोलेशन में
- 63113 ने पूरा किया होम आइसोलेशन
- 1046 सक्रिय रोगी आइसोलेशन में

यहां मिले मरीज
क्षेत्र        मरीज
इंदिरा नगर 18
गोमती नगर 11
हसनगंज 8
आलमबाग 22
मड़ियांव 9
महानगर 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें