फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झांसा देकर किया यौन शोषण, युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया। वह शादी के नाम पर टालमटोल करने लगा तो युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। पीड़िता ने सोमवार को काकोरी थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम यादव से हुई। उसने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर काफी समय तक यौन शोषण किया। आरोपी ने सरकारी नौकरी मिलने पर शादी करने की बात कही। कुछ समय बाद नौकरी लगने पर पुरुषोत्तम ट्रेनिंग पर चला गया। लौटने के बाद वह युवती का शोषण करता रहा। फिर वह युवती को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर धमकाने लगा। इससे तंग आकर युवती ने पिछले वर्ष 19 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राइवेट अस्पताल में उसकी जान बची। इसका पता चलने पर पुरुषोत्तम ने जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद भी वह शोषण करता रहा, जिससे युवती गर्भवती हो गई। पुरुषोत्तम ने गर्भपात कराने की बात कही। युवती के मना करने पर वह जान देने की धमकी देने लगा। इस पर युवती ने गर्भपात करा लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती के सारे नंबर ब्लॉक कर उससे दूरी बना ली। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें