फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर निजी स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, मेले से लौटते समय रात में किया अपहरण

Sun, 23 Feb 2020 06:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव के मेले से लौट रही एक किशोरी को रास्ते में एक स्कूल मालिक के बेटे व उसके दोस्त ने अगवा कर लिया। दोनों ने स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। उधर पुलिस ने सूचना मिलने के काफी देर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस समझौता कराने का प्रयास कर रही थी। 

उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों नामजद आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात गांव के बाहर लगने वाले मेले से पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले बाइक सवार अतुल पुत्र राजकिशोर व गोलू पुत्र चंद्रशेखर ने किशोरी को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पास स्थित एक निजी स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह उसे छोड़ा। घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची। 

पीड़िता के पिता के मुताबिक उनका बेटा मेले में चाट का ठेला लगाए था। वहां से लौटते समय बेटी के साथ घटना हुई है। जिस स्कूल में वारदात हुई वह आरोपी गोलू के पिता का बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें