फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, सीआईएसएफ के सिपाही पर केस

Fri, 27 Dec 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, सीआईएसएफ के सिपाही पर केस
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए युवती ने सीआईएसएफ के सिपाही वाराणसी निवासी चंद्रभान आर्य के खिलाफ 24 दिसंबर को कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी युवती के अनुसार सालभर पहले सोशल मीडिया एप के जरिये चंद्रभान से दोस्ती हुई थी। उसने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। पांच व 25 अगस्त और 9 व 10 नवंबर को कैसरबाग में अलग-अलग होटल में बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। 12 नवंबर को युवती ने आरोपी के घर पहुंचकर शादी की बात कही तो उसके पिता ने धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने जल्द शादी का आश्वासन देकर वापस लखनऊ भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें