फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा में किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर अंजाम दी वारदात

Sat, 04 Apr 2020 01:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के पारा इलाके में काकोरी की रहने वाली किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, काकोरी इलाके की महिला का आरोप है कि उसकी बेटी (17) घर पर अकेली थी। पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा दे 28 मार्च को पारा स्थित बाग में ले गया।

जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दिनभर किशोरी को परिजन तलाशते रहे। परिजनों को किशोरी अमन के चाचा के घर मिली। आरोप है कि महेश के घर किशोरी के पिता और भाई पहुंचे तो अमन, दिनेश और महेश गाली गलौज करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

वहां से बेटी को लेकर वापस घर पहुंचे। जहां किशोरी ने आपबीती बताई। पड़ोसी दीपक ने तीन महीने पहले अमन से दोस्ती कराई थी।अमर ने गिफ्ट में मोबाइल भी दिया था।

इसके बाद परिजन काकोरी थाने गए, जहां पुलिस ने वारदात स्थल पारा में होने की बात कहकर वापस कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसीपी काकोरी से गुहार लगाई।

एसीपी के आदेश पर किशोरी की मां की तहरीर पर पारा थाने में अमन, पिता दिनेश, चाचा महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें