बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल की वार्डेन, गृह माता और सुपरवाइजर पर भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे इस पर आक्रोशित छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
छात्राओं की ओर से हंगामा करने की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीण भी उग्र हो गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर विद्यालय का घेराव कर लिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष और नगर कोतवाल राजकुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।