फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस हजार की आबादी की पेयजल आपूर्ति में अड़ंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रवींद्रपल्ली सहित कई कॉलोनियों की करीब 10 हजार की आबादी की पानी की किल्लत दूर करने के लिए लगाए जा रहे मिनी नलकूप की बोरिंग का काम बीच में ठप करवा दिया गया है। इससे पेयजल आपूर्ति पर अड़ंगा लग गया है। विवाद के कारण अब दूसरी जगह नलकूप लगाने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय कुमार निगम ने बताया कि रवींद्रपल्ली, कसैला गांव, नारायण नगर व संजय गांधीपुरम के करीब दस हजार निवासियों के पेयजल संकट को दूर करने के लिए जलकल विभाग रवींद्रपल्ली-कसैला मार्ग स्थित तिकोना पार्क के एक कोने पर नलकूप के लिए बोरिंग करवा रहा था। रवींद्रपल्ली आवासीय समिति के सचिव व नामित पार्षद पंकज बोस ने पहले तो काम शुरू होने दिया, लेकिन फिर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर इसे बंद करा दिया।

उनका कहना था कि पार्क रवींद्रपल्ली सोसाइटी का है, जहां बोरिंग नहीं करने दी जाएगी। विजय का कहना है कि रवींद्रपल्ली नगर निगम के अंतर्गत आता है। यहां के लोग हाउस टैक्स जमा करते हैं। यहां सड़कें व नालियों का निर्माण, पानी की टंकी बनाने, पाइपलाइन बिछाने, घरों का कूड़ा उठाने और सड़कों की सफाई आदि काम नगर निगम करवाता है तो फिर पार्क पर रवींद्रपल्ली समिति कैसे अधिकार जता सकती है?
विज्ञापन



जहां पानी दिया जाना है, वहां कराई जाए बोरिंग

पंकज बोस का कहना है कि रवींद्रपल्ली के लोगों की ही आपत्ति है कि जब बोरिंग का पानी कॉलोनी के लोगों को नहीं मिलना है तो फिर यहां बोरिंग क्यों हो? उनका कहना है कि बोरिंग का कनेक्शन जलकल विभाग की टंकी से किया जाएगा और कॉलोनी के 60 प्रतिशत घरों में जलकल की आपूर्ति नहीं है। ऐसे में जहां पानी की आपूर्ति हो वहां बोरिंग कराई जाए। लोग बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं।



अब दूसरी जगह करवाएंगे बोरिंग

वार्ड के पार्षद कौशल शंकर पांडेय का कहना है कि चार साल पहले भी आवासीय समिति ने इसी तरह का विवाद किया था। इस बार उनकी सहमति से ही काम शुरू कराया गया था, लेकिन अब अचानक काम बंद करा दिया। ऐसे में दूसरी जगह चिह्नित कर बोरिंग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें