फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से कानपुर रोड पर भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
सरोजनीनगर में लगा जाम।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक हुई लगातार बारिश के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के पास कानपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। आलम यह रहा कि शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू होते ही रोड पर जलभराव हो जाने के कारण जाम के हालात पैदा हो गए। बारिश बंद होने के बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन


वाहन रात नौ बजे तक जाम में फंसकर रेंगते नजर आए। यहां अमौसी एयरपोर्ट के पास शहीद पर तिराहे से नादरगंज तिराहे तक करीब चार घंटे जाम के हालात बने रहे। बारिश के कारण शहीद पथ तिराहे से एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे तक लखनऊ आने वाली पटरी पर भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो गया और उनकी रफ्तार थम गई। स्थिति यह रही कि रात करीब नौ बजे तक यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। बल्कि वाहनों को रेंग रेंग कर निकलना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद सड़क पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम का असर सरोजनीनगर के शहीद पथ तिराहे से लेकर नादरगंज तक दिखाई दिया। कानपुर रोड पर जाम के चलते शहीद पथ से हज हाउस तक वाहन रेंगते नजर आए। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक और राहगीर सड़क किनारे तथा आसपास के स्थानों पर रुक गए थे। बारिश थमने के बाद जब लोग एक साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए तो सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते यातायात व्यवस्था चरमरा गई और जाम की स्थिति बन गई।सबसे ज्यादा परेशानी तीन नंबर से शहीद पथ तिराहे के बीच हुई।
विज्ञापन

यहां सड़क की एक पटरी पर बारिश का पानी भर जाने से करीब आधा हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए बाधित हो गया। संकरी सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। कानपुर रोड पर लगे जाम का असर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रोड पर भी पड़ा। देर रात तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। बारिश थमने के काफी देर बाद भी जलभराव और वाहनों के बढ़े दबाव के कारण यातायात सामान्य नहीं हो पाया। एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भी जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सरोजनीनगर में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें