फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में कड़ाके की सर्दी, गलन और ठिठुरन बढ़ी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

Mon, 30 Dec 2024 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। आगे पढ़ें और जानें अगले तीन दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है? 
विज्ञापन
UP Weather News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछुआ हवाओं और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है अगले दो से तीन दिन में दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पूरब से पश्चिम तक प्रदेश में कोहरे की घनी चादर देखने को मिली, इससे भी ठंड में इजाफा हुआ। कई जगहों पर कोल्ड डे जैसी गलन और ठिठुरन की स्थितियां रहीं। ज्यादातर जगहों पर रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट से ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। कोहरे की मौजूदगी की वजह से दिन में पारे में गिरावट से ठंड और गलन बढ़ी है।

दिनभर सर्द पछुआ हवाएं चलती रही

कोहरे की कई परत की घनी चादर की वजह से बदली जैसा माहौल रहा और दिन में सूरज छिपा रहा। चुर्क और आजमगढ़ में दृश्यता 50 मी तक सिमट गई। वहीं कुशीनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद में दृश्यता 100 मी तक रह गई।राजधानी लखनऊ की बात करें तो सोमवार को भी धूप नदारद रही। कोहरे के साथ ही दिनभर सर्द पछुआ हवाएं चलती रही।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन लगातार दिन और रात दोनों के तापमान में धीमी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश मे मध्यम से घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा और ठंड में लगातार बढ़ोतरी दिखेगी।

तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तरी पछुआ हवाओं के चलने से ठंड और गलन में अभी और इजाफा होगा। दिन में कोहरे की मौजूदगी और धूप  मद्धिम होने की वजह से दिन और रात के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें