फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: केजीएमयू में मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, बेड पर ही हो जाएगा एक्स-रे; नई व्यवस्था लागू

Mon, 30 Dec 2024 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी स्थित केजीएमयू में मरीजों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बेड पर ही उनका एक्स-रे हो जाएगा। यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन
एक्स रे मशीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी फेज-1 और फेज-2 में अब एक्स-रे के लिए मरीज को लेकर नहीं जाना पड़ेगा। बेड पर ही मरीज को एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। संस्थान में यह व्यवस्था शुरू हो गई है।

विज्ञापन


केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीज और तीमारदारों की सहूलित को देखते हुए नई व्यवस्था शुरू की गई है। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने निरीक्षण के दौरान मरीजों को एक्स-रे के लिए ले जाते हुए देखा था। इस प्रक्रिया में मरीज और उनके तीमारदार दोनों को तकलीफ होती है। 

सुविधा देने की शुरुआत कर दी गई

इसको देखते हुए उन्होंने पोर्टेबल मशीन के माध्यम से एक्स-रे की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई थी। बजट से इस काम के लिए कुछ मशीन मंगाई गईं। जबकि कई मशीन पहले से ही मौजूद थीं। इनकी सहायता से मरीजों को बेड पर ही एक्स-रे की सुविधा देने की शुरुआत कर दी गई है। 

टेक्नीशियन खाली होने पर मरीज का एक्स-रे ले लेगा

तीमारदार को एक्स-रे कराने से पहले शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद बेड पर ही मरीज का एक्स-रे हो जाएगा। इससे मरीज को काफी सहूलियत रहेगी। एक्स-रे रूम से बाहर इंतजार करने के बजाय मरीज अपने बेड पर ही रहेगा। टेक्नीशियन खाली होने पर मरीज का एक्स-रे ले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें