पॉलीटेक्निक की तर्ज पर व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के कुछ ट्रेडों को बंद करने का निर्णय किया है। ऐसे करीब 7 ट्रेड चिह्नित किए गए हैं।
अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र से इन ट्रेडों को बंद कर दिया जाएगा। इन ट्रेडों की डिमांड कम होने से इन्हें बंद करने का फैसला किया गया है। आईटीआई में कुछ ट्रेडों का संचालन काफी पहले से किया जा रहा है।
लेकिन तकनीकी बदलाव से इन ट्रेडों से प्रशिक्षित युवकों की मांग करीब न के बराबर है। इससे इन ट्रेडों में प्रवेश लेने वालों की संख्या भी काफी कम हो गई थी।
इसी के मद्देनजर विभाग ने इन ट्रेडों को बंद करने का निर्णय किया है। हालांकि इन्हें बंद करने का फैसला पहले ही कर लिया गया था, लेकिन जो युवक प्रवेश ले चुके थे उनके प्रशिक्षण को पूरा कराने के मद्देनजर अभी चलाया जा रहा था। अब इन ट्रेडों में अगामी सत्र से प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा।