सीआईएससीई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 9वीं में दस विषयों (इंगलिश लैंग्वेज, इंगलिश लिटरेचर, हिस्ट्री एंड सिविक्स, जियोग्राफी, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्शियल स्टडीज) और 11वीं में 16 विषयों (इंगलिश लैंग्वेज, इंगलिश लिटरेचर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स, हिस्ट्री, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, कॉमर्स, अकाउंट, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस) के पेपर काउंसिल की ओर से तैयार कर भेजे जाएंगे।
एक सेट नवंबर/दिसंबर में होने पर्वतीय क्षेत्र के स्कूलों के लिए होने वाली परीक्षा में इस्तेमाल होगा, जबकि दूसरा सेट मैदानी इलाकों में फरवरी/मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए भेजा जाएगा।