फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल चुराकर खाते खंगालने वाले सात ठग गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोबाइल चुराकर खाते खंगालने वाले सात ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। बाजार और फलमंडी में लोगों के मोबाइल चुराकर खातों से रकम पार करने वाले सात साइबर जालसाजों को शनिवार को गाजीपुर पुलिस व साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। इनके पास से 46 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज झारखंड के साहिबगंज तीनपहाड़ राजमहल निवासी शुभम कुमार महतो, बाबूपुर का सोनू महतो, सुतियाल पाढ़ा में रहने वाला राजकुमार राय और बिहार के भागलपुर निवासी जोनू कुमार है। गाजीपुर निवासी देशराज ने शुक्रवार को थाने में मोबाइल चोरी होने और खाते से दो लाख रुपये निकलने का केस दर्ज कराया था। गिरोह का सरगना सोनू महतो है, जिस पर हमीरपुर, बख्शी का तालाब और गोरखपुर के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कुछ माह से राजाजीपुरम में किराये के मकान में रह रहे थे।

पकड़ में न आए इसलिए नाबालिगों से कराते थे चाेरी

पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह गांव के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके नाबालिग बच्चों को अपने गिरोह में शामिल करता था। फिर देशभर में बड़े-बड़े शहरों के बाजार, फल और सब्जी मंडी में इन बच्चों से मोबाइल फोन चोरी करवाता था।
विज्ञापन


आई क्लाउड लॉक और पासवर्ड तुड़वाकर करते थे ठगी

इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चे चोरी किए मोबाइल शुभम, सोनू, राजकुमार और जोनू को देते थे। फिर वे मोबाइल के आईक्लाउड लॉक और पासवर्ड तुड़वाकर चोरी के मोबाइल फोनों में फाइंड माय डिवाइस का विकल्प बंद कर देते थे। मोबाइल में पड़े सिम कार्ड से उनके मालिकों के लिंक क्रेडिट कार्ड और खातों से रकम निकाल लेते थे। निकाली गई रकम को वह फर्जी दस्तावेजों से खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। इसके बाद उन्हीं मोबाइल को लोगों को बेच देते थे।

वारदात की साजिश रचते पकड़े गए आरोपी

गिरोह में शामिल तीन किशोर शनिवार को भी गाजीपुर स्थित फल मंडी में मोबाइल चुराने गए थे। पर लोगों के शक होने पर तीन किशोर मंडी से निकल कर सुनसान जगह चले गए थे। ये वहां अगली चोरी की साजिश रच रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बीच सर्विलांस टीम को तीनों की लोकेशन मिल गई और उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें