लखनऊ। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की माता स्व. तारा सिंह की स्मृति में रविवार को आपका विधायक-आपके द्वार जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत सहिजनपुर के रामदासपुर मजरा में लगे शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रक्रिया भी अपनाई गई।
इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नाली-सड़क, राजस्व, विद्युत सहित 30 प्रमुख समस्याओं को ग्रामीणों ने सामने रखा। गांव की शान पहल के तहत हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावियों सौम्या राजपूत (81.3%), विशाल कुमार (75%) और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावियों राज रावत (76.6%) व नैना रावत (63.4%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गांव में 73वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया।
शिविर में क्लब को कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित कई खेल संसाधन प्रदान किए गए। ग्राम प्रधान सरवन, पूरन लाल, बाबू लाल, राजू यादव, भगवानदीन, नवीन तिवारी, अनिल तिवारी, अमरेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, रुक्मिणि, अमित कुमार, रामू लाल, राम अवस्थी, कृष्ण अवस्थी, हरिकृष्ण अवस्थी आदि को भी सम्मानित किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों को ताराशक्ति निशुल्क रसोई के जरिये पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।