फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPS Transfer: प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अफसरों के तबादले, देखें- किसे, कहां मिली तैनाती

Fri, 16 Sep 2022 02:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मथुरा के एएसपी ट्रैफिक रहे हरेंद्र कुमार को अमेठी एएसपी बनाया गया है जबकि सीबीसीआईडी आगरा सेक्टर में तैनात राकेश कुमार सिंह प्रथम को गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर का एएसपी सुरक्षा और यहां तैनात लाल भरत कुमार पाल को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के सात पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमे अमेठी के एएसपी विनोद कुमार पांडेय को एटा का अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बनाया गया है। इस पद पर तैनात स्नेहलता को एटा से हटाकर 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।

विज्ञापन


इसी प्रकार मथुरा के एएसपी ट्रैफिक रहे हरेंद्र कुमार को अमेठी एएसपी बनाया गया है जबकि सीबीसीआईडी आगरा सेक्टर में तैनात राकेश कुमार सिंह प्रथम को गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर का एएसपी सुरक्षा और यहां तैनात लाल भरत कुमार पाल को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

इनके अलावा एडीजी प्रयागराज के स्टाफ आफिसर देवेश कुमार शर्मा को मथुरा में  एएसपी ट्रैफिक और चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज के उप सेनानायक प्रवीन सिंह चौहान को वहीं पर एडीजी जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें