फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एथलेटिक्स ट्रायल में पहुंचे सात खिलाड़ी, सभी चयनित

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टे​डियम में जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेतीं बालिकाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। अमूमन ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ियो का चयन ही टीम में कर लिया जाए। मामला लखनऊ एथलेटिक्स टीम के ट्रायल का है, जो बुधवार सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित किया गया। ट्रायल में महज सात खिलाड़ी पहुंचे और सभी का चयन लखनऊ टीम में कर लिया गया।

दरअसल, परीक्षाओं का समय होने के कारण अधिकतर खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचे। टीम का चयन अयोध्या में 27 और 28 फरवरी को होने वाली पहली यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि परीक्षाओं के समय होने वाली प्रतियोगिता के दौरान अक्सर खिलाड़ियों का टोटा पड़ जाता है। तिथियों को ध्यान में रखकर प्रतियोगिताएं घोषित करनी चाहिए। एक घंटे तक चली चयन प्रक्रिया में एम जय (60 मीटर), गुड़िया (ओपन वर्ग में 400 मीटर), मीमांसा (अंडर-20 में 60 मीटर), तनप्रीत कौर (अंडर-20 में 800 मीटर) और रवि देवी (1500 और 3000 मीटर) का चयन किया गया।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेतीं बालिकाएं।

Next
AU ऐप में पढ़ें