फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगाई से पहले ही तेज हुआ कालाबाजारी का कश

Wed, 25 Feb 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तंबाकू उत्पादों पर एक फरवरी से बढ़ी एक्साइज ड्यूटी का असर नई कीमतें लागू होने से पहले ही बाजार में दिखाई देने लगा है। सिगरेट, बीड़ी और पान मसाला के दामों में अचानक उछाल से कालाबाजारी तेज हो गई है। खासकर सिगरेट के बाजार में डीलरों की ओर से स्टॉक जमा कर ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिन डीलरों के पास पुराना स्टॉक मौजूद है, वे प्रति पैकेट 80 से 100 रुपये तक अधिक कीमत वसूल रहे हैं। फुटकर बाजार में अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट पर 5 से 10 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं, जबकि पान मसाला निर्धारित एमआरपी से करीब 2 रुपये ज्यादा में बेचा जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर पहले से लागू 40 प्रतिशत जीएसटी के अलावा 1 फरवरी से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) बढ़ाए जाने के बाद बाजार में नई खेप पूरी तरह नहीं पहुंची है। इसी अंतराल का फायदा उठाकर जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिगरेट की लंबाई (मिलीमीटर) के आधार पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि की गई है, जो प्रति 1000 स्टिक पर 2050 रुपये से बढ़ाकर 8500 रुपये तक कर दिया गया है। नई दरें लागू होने से पहले ही प्रीमियम श्रेणी की 18 रुपये वाली सिगरेट 24 रुपये में बिक रही है। वहीं 5 रुपये का पान मसाला और तंबाकू पैकेट 7 रुपये तक पहुंच गया है।

जमाखोरी से डीलर और स्टॉकिस्ट कमा रहे मुनाफा

नाम न छापने की शर्त पर दुकानदारों ने बताया कि खुदरा विक्रेताओं के पास सीमित स्टॉक है और कीमत बढ़ाने का दबाव बड़े डीलरों की ओर से आ रहा है। आरोप है कि बड़े स्टॉकिस्ट पुराने माल को ही ऊंचे दामों पर बाजार में उतार रहे हैं।
दुकानदारों के अनुसार, जो सिगरेट पैकेट पहले 340 रुपये में मिलता था, उसकी नई कीमत 480 रुपये तय की गई है। हालांकि डीलर वही पुराना पैकेट 400 रुपये में बेच रहे हैं। इसी तरह 170 रुपये वाला पैकेट 240 रुपये तक पहुंच गया है। अलग-अलग लंबाई और ब्रांड के अनुसार कीमतों में भिन्नता देखने को मिल रही है, जिससे उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें