फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इसे क्या कहें: रिटायरमेंट के बाद सात अफसर बने आईएएस

Sun, 22 May 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरशाह काम में रोड़े अटकाने के लिए जाने-जाते हैं। खराब सिस्टम का जिम्मेदार उन्हें ही माना जाता है, लेकिन कई बार वो खुद भी इसी सिस्टम का शि‌कार हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला ये है जब पीसीएस से आईएएस बनने का हक होने के बावजूद समय से पदोन्नति न होने की वजह से बतौर पीसीएस अफसर रिटायर हुए सात अधिकारी अब आईएएस माने जाएंगे।

केंद्र सरकार ने संबंधित वर्ष की सेलेक्ट लिस्ट में उनकी वरिष्ठता तय कर उन्हें बतौर आईएएस काल्पनिक पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है।

बताते चलें वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस से आईएएस की पदोन्नति पर मुहर लगाते हुए सेलेक्ट लिस्ट 2004 और 2006 मंजूरी की थी। इसमें सात अफसर शामिल थे, जिनकी पोजीशन भी तय कर दी गई थी, लेकिन पदोन्नति आदेश जारी होने से पहले ही वे सभी रिटायर हो गए और इन्हें आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्त नहीं किया गया। यह मामला कैट से सुप्रीम कोर्ट तक गया।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए इन अफसरों को संबंधित सेलेक्ट लिस्ट में आईएएस नियुक्त मानते हुए आदेश जारी कर इनकी वरिष्ठता भी तय कर दी है।
विज्ञापन

अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी बनेंगे

अब प्रदेश का कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही करेगा। ये अधिकारी अपने नाम के साथ अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी लिखने के हकदार हो जाएंगे।

इनको मिला आईएएस लिखने का हक
नाम अधिकारी--सेलेक्ट लिस्ट--तत्काल जूनियर आईएएस अधिकारी
रमेश चंदानी--2004--कपिल देव त्रिपाठी
अनवारुल हक--2004--सुनिष्ठा सिंह
प्रमोद नरायन बाथम--2004--कृष्णकांत शुक्ला

प्रभात कुमार मिश्र--2006--महेश चंद्र-द्वितीय
अशोक कुमार सिंह-द्वितीय--2006--बृज किशोर सिंह
उपेंद्र नरायन ठाकुर--2006--शहाबुद्दीन मोहम्मद
आनंद बर्धन--2006--मुकेश मित्तल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें