फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: चलती कार में हो रहा था देह व्यापार, सात गिरफ्तार, आरोपियों में एक बैंककर्मी भी शामिल

Sat, 21 Sep 2024 06:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में चलती कार में देह व्यापार करने पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक बैंककर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे पर चलती कार में रंगरेलियां मनाने और देह व्यापार करने का मामला सामने आया है। बसखारी पुलिस ने कार जब्त करते हुए एक युवती और छह युवकों को पकड़ लिया। इनमें से एक बैंक कर्मी है। जिस कार में यह सब हो रहा था उस पर सपा का झंडा लगा था।

विज्ञापन


बसखारी पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह एक टीम नेशनल हाइवे के हरैया बाईपास के पास मौजूद थी तभी 100 मीटर आगे एक कार रुकी दिखी। पुलिस टीम नजदीक गई तो कार के शीशे खुले मिले। उसमें एक युवती और छह युवक मौजूद थे। एक युवक द्वारा युवती के साथ अनैतिक कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। कार को भी थाने लाया गया।

इसके बाद युवती और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अलावा कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। देर शाम तक सभी का चिकित्सीय परीक्षण हुआ। पकड़े गए आरोपियों में युवती के अलावा आजमगढ़ जनपद के महुआ निवासी सतीश कुमार, आलापुर के आमा दरवेशपुर निवासी शिवम यादव, यही के अमृत लाल,  नसीरपुर निवासी पवन, यहीं के मुकेश यादव और कटका के बनपुरवा निवासी ऋतिक शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें से एक आरोपी सतीश न्यौरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर कार्यरत है। एसओ संत कुमार सिंह के अनुसार युवती ने बताया कि सभी युवकों ने उसे पांच से छह हजार तक रुपए देने की बात कहकर बुलाया था। एसओ ने बताया कि विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें