फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यवसायी के घर से नौकर दंपती ने पार किए एक करोड़ के जेवर और 50 लाख की नकदी; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 17 Aug 2025 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में नौकर दंपती ने व्यवसायी के घर से एक करोड़ के जेवर और 50 लाख की नकदी पार कर दी। आरोपियों पर चोरी की रकम से जमीन और जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में महानगर के निशातगंज निवासी व्यवसायी प्रवीण कुमार मिश्रा की पत्नी शालिनी ने अपने घर में काम करने वाले नौकर बिहार के मधुबनी निवासी जितेंद्र पांडेय व उसकी पत्नी विभा देवी पर 50 लाख रुपये और एक करोड़ के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले में महानगर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


एफआईआर में शालिनी ने बताया कि 12 साल से जितेंद्र व उसकी पत्नी घर में काम कर रही है। इसलिए दोनों को यह जानकारी रहती थी कि घर में कितने और कहां जेवर व रुपये रखे हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने जब अलमारी के लॉकर देखे तो उसमें एक करोड़ के जेवर और 50 लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने जितेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह काफी समय से चोरी कर रहा है। चोरी की रकम में से उसने कुछ की फिक्स्ड डिपॉजिट, एसआईपी, पॉलिस, 10 लाख के जेवर और जमीन खरीदी है।

पांच परिचितों के खातों में ट्रांसफर की रकम

रकम का बड़ा हिस्सा उसने अपने पांच रिश्तेदारों के खाते में भी ट्रांसफर किए हैं। इसकी योजना निजी बैंक के कर्मी व आरोपी के साथी ने बनाई थी। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो जितेंद्र सुबह होने तक रकम लौटाने की बात कहने लगा। फिर सुबह होते ही दोनों भाग निकले। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें