फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकर ने की सचिवालय कर्मी के घर में चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दारुलशफा निवासी सचिवालय कर्मी संतोष कुमार बर्मा के घर में उनके नौकर ने दिनदहाड़े जेवर व नकदी पार कर दी। हजरतगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

संतोष के मुताबिक सात नवंबर को सुबह आठ बजे वह अपने कार्यालय गए थे। शाम करीब 06:30 बजे लौटे तो दरवाजे के अंदर का कुंडा टूटा मिला। लोहे की अलमारी जमीन पर गिरी हुई थी और उसका दरवाजा व लॉकर टूटा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें संतोष के घर पर सफाई का काम करने वाले निहाल की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर निहाल ने वारदात कबूल ली। उसने बताया कि वह कई दिन से चोरी करने की फिराक में था। सात नवंबर को जब घर में कोई नहीं था तो उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने निहाल के पास से 10 जोड़ी कान के टप्स, तीन जोड़ी बालियां, झुमका, अंगूठी और अन्य जेवर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें