फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे : 70 फीसदी में हाई लेवल एंटीबॉडी, यूपी में नहीं मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट

Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

देश के करीब 12 राज्यों में परेशानी का सबब बने कोरोना वायरस के नये वैरिएंट डेल्टा प्लस की यूपी में अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में मंगलवार को बताया कि प्रदेश में सीरो सर्वे के प्रारंभिक परिणाम अच्छे संकेत देने वाले हैं। सर्वेक्षण में 60 से 70 फीसदी लोगों में हाई लेवल एंटीबॉडी की पुष्टी हुई है। जल्द सर्वेक्षण की विस्तृत रिपोर्ट मिल जाएगी।

विज्ञापन


उधर, देश के करीब 12 राज्यों में परेशानी का सबब बने कोरोना वायरस के नये वैरिएंट डेल्टा प्लस की यूपी में अभी पुष्टि नहीं हुई है। नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटेग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) में 550 सैंपलों की जांच के बाद यह बात सामने आई है। हालांकि इस जांच में 80 प्रतिशत सैंपलों में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महामारी की दूसरी लहर में इसी वैरिएंट से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं पड़ोसी राज्यों में मिल रहे डेल्टा प्लस वैरिएंट को देखते हुए यूपी अलर्ट पर है। हवाई अड्डों, रेलवे व बस स्टेशनों आदि पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। विदेश से आने वालों की जांच के साथ उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग सुविधा का भी विस्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें