फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरत अली की विलादत पर महफिलों का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद अमीरुल मोमेनीन हजरत अली की विलादत पर जश्न का सिलसिला अभी जारी है। शनिवार को यहियागंज स्थित मस्जिद हुजूर खानम में जश्ने मौलूदे काबा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


महफिल में मौलाना असगर मेहंदी ने कहा कि हजरत अली की शिक्षाओं के मुताबिक जिंदगी गुजारने पर ही हमें कामयाबी मिल सकती है। इस मौके पर शायर अजादार अजमी, वकार सुल्तानपुरी, फुरकान हुसैन, कौसर लखनवी, अजहर हुसैन, सकलैन रिजवी, जीशान हुसैन, रिजवान हसन और मोनिस अब्बास ने कलाम पेश किए। संचालन रहबर जैदी कर्बलाई ने किया।

वहीं, दिलदार अली गुफरानमआब फाउंडेशन रविवार को मजलिस का आयोजन करेगा। अकबरी गेट स्थित इमामबाड़ा जन्नतमआब सैयद तकी साहब में आयोजित मजलिस को मौलाना मुस्तफा अली खां खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें